वायुसेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर (8 October) को मनाया जाता है. इस साल वायुसेना 87वां स्थापना दिवस मनायेगी. 8 अक्टूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना की गई थी इसीलिए हर साल 8 अक्टूबर वायुसेना दिवस (Indian Air Force Day) मनाया जाता है. इस दिन वायुसेना भव्य परेड और एयर शो आयोजित करती है. आजादी से पहले वायुसेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स (RIAF) कहा जाता था. 1 अप्रैल साल 1933 को वायुसेना के पहले दस्ते का गठन हुआ था जिसमें 6 RAF-ट्रेंड ऑफिसर और 19 हवाई सिपाहियों को शामिल किया गया था. भारतीय वायुसेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आजादी के बाद इसमें से "रॉयल" शब्द हटाकर सिर्फ "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया.
सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट थे एयरफोर्स के पहले चीफ, एयर मार्शल
आजादी से पहले एयरफोर्स पर आर्मी का नियंत्रण होता था. एयरफोर्स को आर्मी से 'आजाद' करने का श्रेय इंडियन एयरफोर्स के पहले कमांडर इन चीफ, एयर मार्शल सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को जाता है. आजादी के बाद सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को भारतीय वायुसेना का पहला चीफ, एयर मार्शल बनाया गया था. वह 15 अगस्त 1947 से 22 फरवरी 1950 तक इस पद पर बने रहे थे.

0 Comments